युवा मुख्यमंत्री धामी अब से कुछ देर बाद जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से फूंकेंगे चुनावी बिगुल , श्रीनगर में मुख्यमंत्री आज

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से चुनावी बिगुल फूंकेंगे।

इसके लिए वह बाबा कमलेश्वर का आशीर्वाद भी लेंगे।
रैली के बाद वह राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की समीक्षा बैठक लेेंगे।
कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत समेत भाजपा के प्रांतीय पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं।
मुख्यमंत्री धामी हेलीकॉप्टर से आज सुबह 11 बजे जीवीके हेलीपैड कोटेश्वर पहुंचेंगे।
इसके बाद कोटेश्वर से श्रीनगर तक लगभग पांच किमी यात्रा में प्रतिभाग करेंगे।
आज शाम को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की समीक्षा बैठक लेंगे।
मुख्यमंत्री के पहली बार आगमन को देखते हुए भाजपा कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटी हुई है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए जन आशीर्वाद रैली आयोजित की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here