
IIT दिल्ली के साथ करार से SGRR के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए खुला अवसरों का नया द्वार
देहरादून।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने देश के नंबर 1 प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू कर शिक्षा, अनुसंधान और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। देश के नंबर 1 संस्थान के साथ यह साझेदारी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की बढ़ती शैक्षणिक प्रतिष्ठा और उसकी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
आईआईटी दिल्ली के साथ हुआ यह एमओयू विशेष रूप से विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाला है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिक तकनीक, अत्याधुनिक अनुसंधान और नए दौर की तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की विशेषज्ञता और एक्सपोजर मिलने की उम्मीद है। इससे एसजीआरआर विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग छात्रों को विश्वस्तरीय तकनीक और बदलते औद्योगिक परिवेश के अनुरूप तैयार होने का बड़ा अवसर मिलेगा।
आज श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देश के शैक्षणिक मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। विश्वस्तरीय तकनीक, आधुनिक प्रयोगशालाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर देते हुए विश्वविद्यालय नई पीढ़ी को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहा है।
वहीं दूसरी ओर श्री महंत इंद्रेश अस्पताल स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयां छू रहा है। उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि आसपास के राज्यों के हजारों जरूरतमंद मरीजों के लिए अस्पताल आज भरोसे और उम्मीद का बड़ा केंद्र बन चुका है। शिक्षा और स्वास्थ्य—दोनों क्षेत्रों में एसजीआरआर मिशन की निरंतर प्रगति एक बड़े सेवा संकल्प की तस्वीर प्रस्तुत करती है।
इन दोनों क्षेत्रों की उपलब्धियों के पीछे श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज की दूरदर्शी सोच, स्पष्ट विजन और कुशल नेतृत्व सबसे महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में दिखाई देता है। महाराज जी ने शिक्षा को केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को सक्षम, आत्मनिर्भर और राष्ट्र निर्माण के योग्य बनाने का साधन माना है। इसी सोच के साथ एसजीआरआर विश्वविद्यालय को आधुनिक शिक्षा, तकनीकी ज्ञान और अनुसंधान का मजबूत केंद्र बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
महाराज जी का संपूर्ण जीवन मानव सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है। शिक्षा हो या स्वास्थ्य, उनका मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर सुविधाएं और अवसर पहुंचाना रहा है। यही कारण है कि एसजीआरआर मिशन के विभिन्न संस्थान आज सेवा, शिक्षा और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित कर रहे हैं।
आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू केवल एक करार नहीं, बल्कि एसजीआरआर विश्वविद्यालय की उस लंबी यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिसमें शिक्षा को तकनीक से, युवाओं को अवसरों से और ज्ञान को मानव कल्याण से जोड़ने का संकल्प निरंतर मजबूत हो रहा है।
श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज के मार्गदर्शन में एसजीआरआर मिशन की यह विकास यात्रा आने वाले समय में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में और भी बड़े कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।





