हरदा का खुलासा : कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में : वो स्याही में तेजाब मिलाकर कांग्रेस के एक नेता को चिन्हित करके फेंकना चाहते है , सबके साथ कर दी खुली बात

हरदा

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लिखते है कि
अभी-अभी मुझे दो सूत्रों से सूचना मिली है, जो चिंताजनक है। राजनीति में प्रतिद्वंदिता हो, स्वस्थ प्रतिद्वंदिता हो, वैचारिक प्रतिद्वंदिता हो, कर्म करने की प्रतिद्वंदिता हो, मगर यदि आप अपने राजनैतिक प्रतिद्वंदी के ऊपर छात्रों को उकसा करके या कुछ लोगों को मोटिवेट करके, उनके जरिए स्याही में तेजाब मिलाकर कांग्रेस के नेताओं की यात्रा में किसी एक व्यक्ति को चिन्हित करके फेंकना चाहेंगे तो ये उत्तराखंड की राजनीति के लिए कलंक पूर्ण अध्याय होगा और यदि ऐसा होता है तो उस राजनैतिक दल का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि कौन राजनैतिक दल है!
तो इसलिए सूचना मिलते ही मैं इसको सभी जिसमें प्रशासनिक एजेंसीज भी सम्मिलित हैं, पुलिस भी सम्मिलित है और राजनैतिक दल भी सम्मिलित हैं, उनके साथ साझा कर रहा हूंँ। मेरी, माँ_पूर्णागिरि से प्रार्थना है कि ऐसा न हो, यह एक केवल आशंका मात्र हो और उसके आधार पर यह सूचना मुझ तक पहुंची हो, मगर यदि ऐसा कोई प्रयास होता है तो यह उत्तराखंड की राजनीति का बड़ा ही दुखद अध्याय होगा, एक बड़ा ही निंदनीय प्रयास होगा।

बता दे कि आज से कांग्रेस की केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार की नीतियों के खिलाफ आज से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत हो रही है,
कांग्रेस पार्टी ने परिवर्तन यात्रा को लेकर रूट प्लान भी जारी कर दिया है। इसके तहत आज तीन सितंबर को खटीमा स्थित शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत होगी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेराजगारी, भ्रश्टाचार ,पलायन जैसी विशम समस्याओं को लेकर कुमाॅऊ मण्डल के तराई क्षेत्र की विभन्न विधानसभाओं में 3 सितम्बर को खटीमा से शुरू होगी जो 6 सितम्बर को रूद्रपुर में सम्पन्न होगी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here