
बेहद दुःखद
ख़बर आपको बता दे कि देहरादून के सौंग नदी में बहे किशोर का शव बरामद हो गया है। एसडीआरएफ की टीम ने शव घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर आगे बरामद किया।

एसडीआरएफ टीम की ओर से आज शुक्रवार सुबह ही सर्च अभियान शुरू कर दिया गया था।
बता दे कि गुरुवार शाम को सोडा सरोली की तरफ घूमने गए तीन किशोरों में से एक सौंग नदी में पैर फिसलने से बह गया था।
रात साढ़े 11 बजे तक रायपुर थाना पुलिस व एसडीआरएफ की टीम किशोर की तलाश में जुटी रही, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग पाया।
एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि शाम के समय तीन किशोर घूमने के लिए गए थे। घूमते-घूमते वह सौंग नदी तक पहुंच गए।
इसी दौरान 15 साल का अमन डिमरी नथुवावाला पैर फिसलने के कारण नदी में बह गया।
उसके दोस्तों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग पाया। इसके बाद अमन के दोनों दोस्त घर लौट गए, और उन्होंने घर पहुंचकर अपने स्वजनों को इसकी सूचना दी। किशोरों के स्वजनों ने अमन के परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी किशोर का पता नहीं लगा। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया।





