उत्तराखंड: खंभे और पेड़ से टकराई कार, उड़े परखच्चे, 03 लोगों की दर्दनाक मौत

accident

ऋषिकेश:  हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार श्यामपुर बाईपास मार्ग मनसा देवी के समीप एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी, कार के परखच्चे उड़ गये। कार में कुल पांच लोग सवार थे। इस दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, कार के अगली सीट पर बैठे लोग सेफ्टी बैलून खुलने से बच गए।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह पुलिस कंट्रोल ऋषिकेश द्वारा मनसा देवी के पास एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि कार एक खंभे से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई। गाड़ी काफी तेज स्पीड में थी। कार (आइ 20) के अंदर पांच लोग बैठे थे। जिनमें से तीन की हालत बहुत गंभीर थी। आगे बैठे दो लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई थी। जिनको 108 की मदद से ऋषिकेश सरकारी हॉस्पिटल भिजवाया गया। कार चालक द्वारा साइड में सड़क किनारे खड़ी एक्टिवा को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और बगल में लगी झोपड़ी के सामान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

मृतकों में अमित निवासी गणेशपुर रुड़की जनपद हरिद्वार, अवधेश पटेल निवासी सीबीआरआई रुड़की जनपद हरिद्वार और सोनू (24 वर्ष) निवासी मोहनपुरा रुड़की जनपद हरिद्वार शामिल हैं।

वहीं दुर्घटना में कार चला रहे रमेश सिंह पुत्र तेज नारायण निवासी 429 गली नंबर 10 रामनगर रुड़की हरिद्वार और प्रशांत कुमार पुत्र दया राम ठाकुर निवासी E-18 सीबीआरआई कॉलोनी रुड़की जनपद हरिद्वार को मामूली चोट आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here