कोरोना काल में उद्योग धंधे हुए चौपट पर उत्तराखंड पुलिस हुई मालामाल, वसूला इतने करोड़ का जुर्माना

कोरोना काल में उद्योग धंधे हुए चौपट पर उत्तराखंड पुलिस हुई मालामाल, वसूला इतने करोड़ का जुर्माना

भले ही देश में कोरोना की मार से अप्रैल के महीने से उद्योग धंधे चौपट हो गए हों लेकिन उत्तराखंड पुलिस के खाते में धन की बरसात हुई है
जी हा कोरोना नियमों के उल्लंघन करने में पिछले सात माह के दौरान पुलिस ने पूरे प्रदेश में सामाजिक दूरी का पालन न करने, मास्क न पहनने, क्वारंटीन नियम तोड़ने और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के पांच लाख से अधिक मामले पकड़कर 19 करोड़ से अधिक का संयोजन शुल्क (जुर्माना) वसूला है।
बता दे कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने पर केंद्र सरकार ने मार्च में लॉकडाउन और फिर कुछ माह बाद अनलॉक की कार्यवाही शुरू की थी। संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस को कोरोना के संबंध में जारी गाइड लाइन का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।  इस दौरान पुलिस ने कोरोना नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। जिसके तहत मार्च से 14 अक्तूबर 2020 तक पुलिस ने प्रदेश भर में कोरोना उल्लंघन के पांच लाख 28 हजार 672 मामले पकड़े
और 19 करोड़ तीन लाख 66 हजार रुपये का संयोजन शुल्क वसूला।
पकड़े गए मामलों में 76 हजार 279 मामले सोशल डिस्टेंसिंग उल्लंघन,
3 लाख 77 हजार 498 मामले मास्क न पहनने,
947 मामले क्वारंटीन नियम तोड़ने और 216 मामले सोशल मीडिया पर कोरोना या लॉकडाउन के संबंध में गलत अफवाह फैलाने के हैं। 73 हजार 732 अन्य मामले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here