
मुम्बई: महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए पार्टी कर रहे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना समेत कई सेलिब्रिटीज पर एक्शन हुआ है. जानकारी के मुताबिक, जिन 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया, उनमें क्रिकेटर सुरेश रैना, गायक गुरु रंधावा समेत अन्य लोग शामिल थे. हालांकि, सुरेश रैना और गुरु रंधावा को बाद में बेल मिल गई.
इसके अलावा कुछ महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन पुलिस ने उनके बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन बाद में बेल पर छोड़ दिया गया। दरअसल, मुंबई के ड्रेगन फ्लाई नाम के एक पब में कोरोना के नियमों का पालन न करते हुए कई लोग पकड़े गए थे. रैना पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
महाराष्ट्र में अभी भी लॉकडाउन के नियम जारी हैं. इसके तहत रात में 11 बजे के बाद किसी भी तरह की पार्टी या सार्वजनिक आयोजन प्रतिबंधित है. इस मामले में कुल 27 लोगों पर केस दर्ज हुआ है. इनमें से 19 लोग दिल्ली से आये थे. अन्य लोग पंजाब और दक्षिण मुंबई के रहने वाले थे।








