
उत्तराखंड के मंगलौर कस्बे में राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन के आवास पहुंचे जहां उन्होंने राजस्थान की सियासत पर कुछ भी बोलने से गुरेज किया उन्होंने राजस्थान के सियासी उलटफेर के सवाल पर उत्तराखंड सरकार पर ही निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मे चेहरा बदलने से भाजपा अपने पाप नही छुपा सकती। इतना ही नहीं उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेसी एकजुट है आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।
बता दें कि उत्तराखंड सहित कांग्रेस देशभर में अपनी साख बचाने में जुटी हुई है। पूर्व एमएलसी उत्तर प्रदेश चौधरी गजे सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट का जोरदार स्वागत किया। राजस्थान में जहां सियासी हलचल मची हुई है। 2022 राज्य में चुनाव होना है।ऐसे में ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। हालांकि इस दौरान सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा के कारनामो को देश समझ चुका है और आने वाले चुनावों में राजस्थान और उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। उत्तराखंड में सरकार सीएम का चेहरा बदल कर अपने पाप छुपाना चाहती है। लेकिन इससे कुुछ नहीं होगा। जनता सब कुछ जानती है। भाजपा को उसके कारनामों का फल मिलेगा।
उत्तराखंड में 2022 में भारी मतों के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य विकास का काम किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता मिल कर काम कर रहे है और आगे बढ रहे है। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी सामूहिक नेतृत्व में लड़कर कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बनायेगी




