सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री राजस्थान सचिन पायलट पहुंचे मंगलौर

उत्तराखंड के मंगलौर कस्बे में राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेसी एकजुट है आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।

सचिन पायलट मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन की माता के निधन के लगभग 15 दिन बाद उनके आवास पर शोक संदेश देने पहुंचे थे हालांकि कोरोना महामारी के चलते उत्तराखंड में लॉकडाउन है जिसके चलते लॉकडाउन का समय भी निर्धारित किया गया है पुलिस प्रशासन बाहर निकलने वाले लोगों पर खास नजर रख रहा है लेकिन वहीं इस दौरान पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के सामने ही लॉक डाउन की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आई।

सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री राजस्थान सचिन पायलट पहुंचे मंगलौर

कांग्रेस के विधायक के आवास पर पायलट को देखने के लिए भारी भीड़ के चलते लोगों में काफी धक्का-मुक्की भी हुई , खास बात ये है कि बाहर से आने वाले लोगों की यूपी उत्तराखंड बॉर्डर पर कोविड-19 टेस्ट करना अनिवार्य किया हुआ है लेकिन नारसन बॉर्डर पर सचिन पायलट के काफिले में किसी का भी कोविड-19 का टेस्ट नहीं हुआ और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया अब सवाल ये है कि आम जनता के लिए ही नियम सख्त हैं बड़े नेताओं पर इसका कोई असर नहीं है इनके लिए कोई नियम कानून नहीं हैं।

इस दौरान सचिन सचिन पायलट ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री बदलने से उत्तराखंड में मजबूत नहीं होगी बल्कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।वहीं कांग्रेस विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन ने कहा कि उनके सचिन पायलट के परिवार से बेहद पुराने संबंध हैं आज उन्होंने घर पर आकर इतिहास दोहराया है उन्होंने इस दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here