उधम सिंह नगर में आपराधिक ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है लगातार हो रही आपराधिक प्रवृत्ति की घटनाओं से एक बार फिर उधम सिंह नगर सुर्खियों में है अब यहां खेत के मेंड़ के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या करने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि मेड़ को लेकर हुए विवाद में सगे दो भाइयों को गोली मारकर हत्या कर दी गयी। जिससे जहां क्षेत्र में दहशत का माहौल है वहीं पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

उत्तराखंड में दिन दहाड़े दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में मची दहशत, प्रशासन में हड़कंपजानकारी के अनुसार ग्राम मलसी लंका निवासी अजित सिंह की प्रीत नगर में भी जमीन है। उनका पिछले काफी समय से खेत के मेड़ को लेकर पड़ोसी से विवाद चल रहा था। मंगलवार को अजित के पुत्र 30 वर्षीय गुरु कीर्तन सिंह और 33 वर्षीय गुरु पेच सिंह खेत में धान की रोपाई की तैयारी कर रहे थे। इस बीच वहां पहुंचे लोगों ने दोनों भाइयों पर बंदूक से ताबड़तोड़ गोली चला दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना पर एसएसपी के नेतृत्व में तमाम अधिकारी व पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। दोनों भाइयों की हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है वही उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। संदिग्धों की धरपकड़ के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here