

कार में बैठे पुलिस कांस्टेबल ने शीशा खोलकर एकाएक फायर झोंक दिया। इसके बाद तीनों गाड़ी समेत फरार हो गए। फरार होने के बाद पुलिस कर्मी ने नंदन के मोबाइल पर संपर्क साधकर घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं लेक ब्रिज चुंगी में रात एक बजकर 58 मिनट पर हुई वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद भी है। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। फायर करने वाला तल्लीताल थाने का पुलिस कर्मचारी बताया जा रहा है। टोल कर्मचारी के साथ ही चुंगी ठेका फर्म ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर सिपाही व अन्य दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। एसएसपी ने सीओ नैनीताल को जांच सौंप दी है।For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser