
पत्रकार के हितों के लिये काम किया है और हमेशा करता रहूंगा- अरूण शर्मा
कठिनाइयों के बावजूद पत्रकारिता आज भी सबसे पवित्र कार्य- अरूण शर्मा
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इन दिनों राजनीतिक गतिबिधियों की चर्चा से ज्यादा उत्तराचंल प्रेस क्लब के चुनाव की चर्चायें ज्यादा है। प्रेस क्लब खुलने के दो साल बाद यह पहला मौका है जब अध्यक्ष पद का फैसला 268 वोटर तय करेंगे। अध्यक्ष पद पर अरूण शर्मा और विकास धूलिया आमने-सामने हैं। दोनों की ही गिनती उत्तराखंड के दिग्गज पत्रकारों में होती है। पत्रकारों के बीच दोनों की ही मजबूत पैठ है। आम दिनों के मुकाबले आजकल देहरादून स्थित प्रेस क्लब में गहमागमी का माहौल देखने को मिल रहा है। अध्यक्ष पद सहित, महामंत्री, बरिष्ठ उपाध्यक्ष, के अलावा कार्यसमिति पदों के दावेदारों व उनके समर्थक भी जोर-शोर से चुनाव प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं। 
उत्तराचंल प्रेस क्लब में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे और प्रेस क्लब सहित उत्तराखंड और देश के कई नामी मीडिया एसोसिएशनों से जुड़े अरूण शर्मा ने कहा कि जिंदगी में ये हुनर भी आजमाना चाहिए, जंग जब अपनों से हो तो मोहब्बत से लड़ना चाहिए। वह हमेशा पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। अरूण शर्मा ने कहा कि अगर वह जीतकर आते हैं तो उनकी प्राथमिकता रहेगी कि सक्रिय पत्रकारों को अधिक से अधिक संख्या में प्रेस क्लब से जोड़ा जाये। प्रिंट, टीवी, सोशल मीडिया, किसी भी तौर पर सक्रिय पत्रकार प्रेस क्लब का सदस्य बने उनकी यह प्राथमिकता रहेगी। जब सभी सक्रिय पत्रकार प्रेस क्लब के सदस्य रहेंगे तो हमें पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ने में भी आसानी रहेगी। पत्रकारों से सुझाव आंमत्रित कर उन पर काम किया जायेगा। प्रेस क्लब में पत्रकारों के लिए अधिक से अधिक सुविधायें हो इसके लिये कोशिश की जायेगी।
अरूण शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र के रक्षक की भूमिका में मीडियाकर्मियों के समक्ष बहुत चुनौतियां हैं। लघु और मध्यम समाचार माध्यमों की लगातार समस्याएं बढ़ रही हैं। लोकतंत्र की सेहत ठीक रखने के लिए इसके लिए पत्रकारों का स्वस्थ और सानंद रहना बहुत आवश्यक है। पत्रकार एक ऐसी कड़ी है, नेता उसके बगैर नहीं रह सकता है। तीन स्तंभों की बेहतर व्यवस्थाएं हैं, मीडिया के हालात खराब है। चुनौतियां से जूझते पत्रकारों के प्रति सरकारों की सहयोगात्मक रवैया होना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है कि मीडिया की निष्पक्षता बनी रहे। तमाम कठिनाइयों के बावजूद पत्रकारिता आज भी सबसे पवित्र कार्य है। लोकतंत्र में पत्रकारिता प्राणवायु की तरह है। अपनी आजादी को बचाए रखने की आज दोहरी चुनौती है। हम दूर रहेंगे तो समस्याएं बनी रहती हैं। फलक को जिद है जहां बिजलियां गिराने की, हमें भी जिद है वहीं आशियां बनाने की। छोटी-छोटी गलतियों पर हम अलग रहने के बजाय एक हो जाएं कोई भी समस्या ऐसी नहीं कि उसे दूर न किया जा सके। गिलहरी और गौरैया के प्रयास रंग लाते हैं हम तो फिर भी कलम के सिपाही हैं।
बहराल अब देखना ये होगा कि जीत किसकी तय होती है पर ये वक़्त है बदलाव का प्रेस क्लब मे चुनाव लड़ने वाले सभी भाई , साथी, ओर गुरुजनों को बहुत बहुत सुभ कामनाये ।
*उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी वर्ष- 2019 के लिए
————————————-
1) अरुण शर्मा- अध्यक्ष पद हेतू (182)
2) सुलोचना पयाल- वरिष्ठ उपाध्यक्ष (176)
3) मो असद खान- महामंत्री (025)
————————————-
*कार्यकारिणी सदस्य पद हेतू*
1) नवीन कुमार- (111)
2) पवन नेगी – (119)
3) मंगेश कुमार – (026)
4) मंजुल सिंह माँजिला-(219)
5) विनोद पुंडीर – (164)।





