
ख़बर टिहरी से दुःखद है बात गुरुवार शाम की है जब प्रतापनगर ब्लॉक के बनाली गांव के पास सड़क परअधिक पाले की वजह से बोलेर वाहन खाई में जा गिरा ओर तब इस हादसे में हरिद्वार निवासी तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दे कि ये तीनों ही लोग प्रतापनगर में बिजली की लाइन का काम करते थे। आपको बता दे कि गुरुवार शाम लगभग 6 बजे प्रतापनगर ब्लॉक के कंडाखाल मार्ग पर बनाली गांव के पास बोलेरो वाहन खाई में जा गिरा था ख़बर है कि वाहन हरिद्वार से माजफ प्रतापनगर की तरफ ही जा रहा था। ओर इस बोलेरो में तीन युवक सवार थे ओर दुःखद है तीनो की मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दे कि लम्बगांव थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतकों के नाम हरजीत, सचिन और अंकुर हैं और तीनों हरिद्वार के रहने वाले हैं।
वही ये तीनो प्रतापनगर में बिजली की लाइनों का काम करते थे और गुरुवार को ही हरिद्वार से प्रतापनगर आये थे। तीनो शव प्रतापनगर अस्पताल में रखे गए हैं। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा। पाला गिरा होने से वाहन खाई में गिरा। जिस स्थान पर हादसा हुआ है वहां पर बहुत ज्यादा पाला पड़ा था। इस दुःखद घटना से सभी लोग दुःखी है और उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।




