
आपको बता दे कि देहरादून के दून गढ़ी कैंट क्षेत्र के बीरपुर में आज सुबह लगभग 115 साल पुराना पुल टूट गया। ओर इस मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ख़बर लिखे जाने तक दो लोगों के घायल होने की सूचना है इस हादसे मे एक ट्रक ओर 2 मोटर साइकिल भी नदी मे समा गए। 
जानकारी के अनुसार ये घटना आज सुबह की है। आपको बता दे कि गढ़ी कैंट क्षेत्र के बीरपुर में लगभग 115 साल पुराना ये पुल था। शुक्रवार सुबह पुल से समाना से भरा डंपर गुजरा। इर इसी दौरान पुल अचानक टूट कर नदी में गिर गया इस हादसे में एक डंपर समेत 2 वाहन मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। 
अभी तक दो शवों को बाहर निकाला गया है। वहीं दो घायलों को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दे कि अभी कुछ दिन पहले ही सीएम त्रिवेंद्र रावत ने इस पुल की जगह नए पुल का शिलान्यास किया था। ओर जल्द ही इस पुल का काम शुरू होने वाला था। पर उससे पहले ही ये हादसा हो गया।

जिन लोगो की इस हादसे मे जान गई वो धन बहादुर थापा पुत्र आरएस थापा निवासी बानगंगा बीरपुर ओर प्रेम थापा पुत्र तारा थापा निवासी डाकरा गढ़ी कैंट के रहने वाले है जानकारी अनुसार सरकार ने इनके परिवार जनों को 5 लाख की सहायता देने की बात कही है।

वही जो लोग घायल हुए उनमे
शाहरुख पुत्र सगीर ढकरानी विकासनगर
ओर जुल्फान पुत्र मंजूर हसन ढकरानी विकासनगर के रहने वाले है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने इस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया।





