
आपको बता दे कि चमोली जिले के कर्णप्रयाग में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद से पहाड़ के लोगो में गुसा देखा जा रहा है क्योंकि जिस तरह पहाड़ की फिजाओ मे महिला अपराध बढ़ रहा है उससे लोग गुस्से में है आपको बता दे कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे कि पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। ख़बर है कि ये तीनों आरोपी हरिद्वार की झोपड़ पट्टी में रहने वाले बताए गए है।
जानकारी अनुसार जो सूचना मिली है उसके अनुसार मंगलवार शाम लगभग पांच बजे के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। ख़बर है कि युवती अपने दोस्त के साथ घूमने जा रही थी। की तभी बद्रीनाथ हाईवे पर नगर पालिका के कूड़ा डंपयार्ड के पास सुनसान जगह देख आरोपी युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया। ओर फिर फरार हो गए।
जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपी नगरपालिका में कूड़ा बीनने का काम करते हैं। इन आरोपियों ने कर्णप्रयाग में पंच पुलिया के पास जंगल में ले जाकर तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती का मेडिकल करा दिया है। ओर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बहराल साल 2018 में महिला अपराध के मामलों मे इजाफा हुआ है जिसके बाद इन बढ़ते अपराध को कम करने की चुनोती पुलिस की आलाअधिकारियों के लिए खड़ी हो गई है।




