
पेड़ से गिरकर 40 वर्षीय महिला की मौत

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के चमस्वाड़ा गांव में पेड़ से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से घर-परिवार में मातम पसरा हुआ है।
बता दे कि बुधवार को सीमा देवी (40) पत्नी राय सिंह रौथाण अपने मवेशियों के लिए पेड़ पर चढ़कर चारापत्ती एकत्रित कर रही थीं। इसी दौरान अनियंत्रित होकर महिला पेड़ से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। उनके दोनों बच्चों व पति का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह रावत ने बताया कि महिला की अस्पताल पहुंचने से ही पहले मौत हो चुकी थी दुःखद




