
केन्द्र सरकार के स्तर से 11% डी0ए0 की घोषणा के उपरान्त
आखिर क्यों बोले उत्तराखंड सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी अभी नही तो फिर कभी नही पूरी ख़बर
फ्रीज किये गए डी0ए0 को ऐरियर सहित लागू कराये की मांग अब प्रमुखता के साथ धामी सरकार होगी
ख़बर उत्तराखंड से है
आपको बता दे कि केन्द्र सरकार के स्तर से 11% डी0ए0 की घोषणा के उपरान्त राज्य सरकार के स्तर से भी सचिवालय एवं प्रदेश कार्मिको को डी0ए0 की बढी हुई दरों की अनुमन्यता तत्काल कराए जाने की मांग के साथ साथ दिनांक 1 जनवरी, 2020 से फ्रीज किये गए डी0ए0 को ऐरियर सहित लागू कराये की मांग अब प्रमुखता से सचिवालय संघ द्वारा सरकार से की जायेगी।
वही संघ को पूर्ण विश्वास है कि सरकार प्रदेश के कार्मिको, पेंशनर्स के हित मे डी0ए0 की बढी हुई दरो का लाभ ऐरियर सहित प्रदान कर कोविड काल मे प्रदेश कार्मिको द्वारा किये गए सहयोग करने के एवज मे पारितोषिक के रूप मे इसे साकार करेगी।
आपको बता दे कि दीपक जोशी, अध्यक्ष सचिवालय संघ ने अपने सभी साथी के साथ कहा कि
केन्द्र सरकार द्वारा लिये गये इस महत्वपूर्ण निर्णय पर सचिवालय संघ केन्द्र सरकार का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करता है





