करूणामई माताजी मंगला एवं पूज्य श्री भोले जी महाराज के सहयोग से ब्लाक प्रमुख  महेन्द्र सिंह राणा ने मास्क, सेनेटाइजर पी0पी0 टी0 किट गाउन किट, थर्मामीटर,आक्सीमीटर, स्टीमर एवं कोविड-19 से सम्बन्धित दवाई वितरित की गई

आज 02-06-2021 को विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में कोविड-19 की महामारी की रोकथाम हेतु   प्रमुख  महेन्द्र सिंह राणा  द्वारा हंस कल्चर सेंटर नई दिल्ली द्वारा करूणामई माताजी मंगला जी एवं पूज्य श्री भोले जी महाराज के सहयोग से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो, प्रधानो क्षे0पं0 सदस्यों को क्षेत्र में वितरित करने हेतु मास्क, सेनेटाइजर पी0पी0 टी0 किट गाउन किट, थर्मामीटर,आक्सीमीटर, स्टीमर एवं कोविड-19 से सम्बन्धित दवाई वितरित की गई।


अपने सम्बोधन में प्रमुख  द्वारा करूणामई माता मंगला जी एवं पूज्य श्री भोले महाराज जी का आभार व्यक्त किया कि उनके द्वारा इस महामारी में पूरे भारतवर्ष में जगह-जगह कोविड-19 की रोकथाम हेतु दवाई एवं अन्य सामाग्री आम जनता को उपलब्ध कराई जा रही है माता जी मंगला एवं भोले जी महाराज का विकास खण्ड द्वारीखाल की ओर से एक बार पुनः हार्दिक अभिनन्दन एवं धन्यवाद करता हू।

pinup pin up pin up pinup

आशा कार्यकत्रियों प्रधान ग्राम पंचायतो क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्बोधन में उन्होने कोविड-19 में लगातार अच्छे कार्य करने पर बधाई दी तथा इस महामारी में सभी का सहयोग अपेक्षित है इस समय जो सामग्री वितरित की गई है उन्हें आम जन मानस तक पहुचाते हुए लोगो को विश्वास एवं उन्हें सहयोग करे। हमें कोविड़ 19 को हर हालत में हराना है आप सभी के सहयोग से हम इस महामारी में विजयी हो सकते है।
प्रमुख क्षेत्र पंचायत द्वारा विकासखण्ड के अन्तर्गत कोविड-19 की सामाग्री वितरण हेतु विकासखण्ड का भ्रमण कार्यक्रम निम्न प्रकार से तय किया है।
दिनांक 02/06/2021 विकासखण्ड द्वारीखाल, प्रा0 स्वा0 केन्द्र चेलूसैण।
दिनांक 03/06/2021 प्रा0 स्वा0 केन्द्र काण्डाखाल, प्रा0 स्वा0 केन्द्र डाडामन्डी।
दिनांक 04/06/2021 पंचायत भवन गूमखाल, पंचायत भवन चमोलीसैण, पंचायत भवन उतिण्डा, स्वा0 केन्द्र किनसुर।
दिनांक 05/06/2021 स्वा0 केन्द्र देवीखेत जसपुर चिकित्सालय।
दिनांक 06/06/2021 रा0 इ0 का0 सिलोगी, जाखणीखाल पंचायत।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी अतिया परवेज चिकित्साधिकारी द्वारीखाल सुश्री प्रीति गौड़ क्षे0 पं0 सदस्य श्री भारत सिंह, कीरत रावत राजमोहन सिह,कल्पना देवी,विनीता देवी प्रधान श्री सतीश चन्द्र भलगांव, श्री विजय सिंह कलोडी श्रीमती कंचन देवी ग्वीन बडा आशाकार्यकत्री सुलोचना देवी,कान्ती देवी,मनोरमा देवी,सुषमा देवी निर्मला देवी, सन्तोषी देवी देवकी देवी आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन मनमोहन सिंह बिष्ट जी ने किया, ज़िला पंचायत सदस्य कुलभूषण, सामाजिक कार्यकर्ता बालेन्दु नेगी, संजीव जुयाल भूतपूर्व सैनिक, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here