
दुःखद हादसा हो गया हस्ता खेलता परिवार मे कोहराम मच गया आपको बता दे कि किसी परिवार के सदस्य ने ये सोचा भी नहीं होगा कि उनके साथ ऐसा दर्दनाक हादसा हो जाएगा।
दुःखद है आपको बता दे कि बरेली में शादी में शिरकत करने गए उत्तराखंड में किच्छा के चार लोगों की इनोवा और कार की भयंकर टक्कर से मौत हो गई है।
जानकारी अनुसार आपको बता दें कि ये हादसा यूपी के बहेड़ी बाईपास पर सुबह 5 बजे से 6 बजे के बीच बताया गया है जिसका कारण कोहरे की वजह से इस हादसे को बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार बाइपास पर एक ट्रक खड़ा था।
ओर गहरा कोहरा होने के कारण पीछे से आ रही कार ने इनोवा को टक्कर मार दी। जिसके बाद वह ट्रक में जा टकरा गई। दुःखद इस हादसे में पुरानी मंडी निवासी अनीता, उसकी गर्भवती बहू शिवानी और शिवानी के भाई कालू और उसकी शिवानी की भाभी सुमित्रा की दुर्घटना में मौत हो गई।
इस दुखद हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन की टीम मामले की जांच शुरू कर दी है। बहराल इन बढ़ते सड़क हादसों ने एक ओर परिवार को उजाड़ दिया । पूरे क्षेत्र के लोग इस हादसे पर दुःख जता रहे है ।





