
आपको बता दे कि उत्तराखंड को केंद्र सरकार ने दो मॉडल कॉलेज और एक प्रोफेशनल कॉलेज की बढ़ी सौगात दी है। ये दोनों मॉडल कॉलेज हरिद्वार व किच्छा में खोले जाएगें और प्रोफेशनल कॉलेज पौड़ी के पैठाणी में खोला जाएगा। आपको ये भी बता दे कि इन सभी कॉलेजों के लिए राज्य सरकार को सिर्फ जमीन ही देनी है। क्योंकि निर्माण का सारा पैसा केंद्र सरकार से मिलेगा।
जानकारी अनुसार उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,कि15 जनवरी को प्रदेश के दो मॉडल कॉलेजों के निर्माण कार्य का शुभारंभ दिल्ली से करेंगे। उन्होंने बताया कि मॉडल कॉलेजों के लिए हरिद्वार और किच्छा में जमीन तलाशी जा रही है।
जानकारी अनुसार लगभग निर्माण के लिए 12 करोड़ रुपये केंद्र सरकार देगी। ओर यहाँ फैकल्टी रखने अधिकार राज्य सरकार के पास रहेगा
वही पौड़ी के थलीसैंण ब्लॉक के पैठाणी में बनने वाले प्रदेश के पहले प्रोफेशनल कॉलेज पर केंद्र सरकार 26 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस कॉलेज में सभी रोजगारपरक पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों को तय करने की जिम्मेदारी भी राज्य सरकार की होगी।
जानकारी अनुसार हर जिले में एक मॉडल डिग्री कॉलेज खोला जाएगा। इन कॉलेजों में सभी विषय पढ़ाए जाएंगे और हॉस्टल की सुविधा भी होगी। साथ ही इससे पहले सरकार प्रदेश में लोक सेवा आयोग के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती पूरी करेगी। बहराल कुल मिलाकर राज्य के लिये खुश खबरी है ।और अब देखना ये होगा कि ये सौगात धरातल पर उतने तक समय कितना लेती है।
लेकिन एक बात साफ है जल्द ही लोकसभा के चुनाव होने है इसलिए इस समय किये जाने वाले लोकार्पण , शिलान्यास , ओर घोषणा को कर भाजपा राज्य मे अपने पक्ष मे महोल बनाने का काम आरम्भ कर दिया है क्योंकि भाजपा एक बार फिर से राज्य से 5 की 5 लोक सभा सीट पर अपनी जीत दर्ज कराना चाहती है। जिसके लिये प्रदेश भाजपा सगठन ओर सरकार ने अपनी रणनीति पर काम करना आरम्भ कर दिया है ।





