
आज दिन मे उत्तराखंड में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। आपको बता दे कि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाइवे पर बांसवाड़ा के पास चट्टान टूटने से कई मजदूर मलबे में दब गए। ओर इस हादसे में अभी तक सात मजदूरों की दर्दनाक मौत हो चुकी है जबकि तीन लोग गंभीर घायल हैं। 
ख़बर है कि ऑल वेदर रोड का काम यहा चल रहा था। इसी बीच एक पूरी चट्टान टूटकर गिर गई। जिसके कारण वहा पर काम कर रही जेसीबी के ऊपर भी मलवा गिरा और वो भी नदी में जा गिरी। अब तक जानकारी अनुसार हादसे में 16 से ज्यादा मजदूर मलबे में दबे हुए हैं।

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस दौरान सात मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने पूरी घटना की जानकारी ली और उस घटना पर दुःख जताया साथ ही मोके पर मौजूद अधिकारीयो को तुरंत बचाव राहत कार्य में तेजी लाने को कहा ।खुद मुख्यमंत्री इस दुःखद हादसे की लगातार जानकारी ले रहे है ।





