
आम आदमी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एसएस कलेर के बेटे का शव होटल से बरामद
लगातार देहरादून में हर दिन एक मौत का मामला सामने आ रहा है दो दिन पहले विकासनगर में चाकुओं से हत्या और उसके बाद डबल मर्डर ने राजधानी में दहशत का माहौल बना दिया था हालांकि आज विकासनगर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया और आरोपियों को पकड़ने में सफ़लता मिल गयी पर इस सफलता को पुलिस को अपनी पीठ थपथपाने का मौका भी नही दिया क्योकि राजधानी में डबल मर्डर की गुत्थी में उलझी पुलिस को एक और डेड बॉडी मिली है। राजपुर थाने के जाखन इलाके में स्थित रोज़वुड होटल के कमरे में मिली डेड बॉडी आम आदमी पार्टी के नेता कलेर के बेटे की बताई जा रही है। कलेर के बेटे की मौत कैसे हुई, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है।फिलहाल शव को कब्जे में ले लिया गया है।




