
कल ही देहरादून में प्रेमनगर में एक महिला और उसके नौकर का शव मिलने से सनसनी फैल गयी थी। पुलिस अभी इसकी गुत्थी भी नहीं सुलझा पाई है। ऐसे में आज राजपुर क्षेत्र के जाखन के एक होटल में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है।दरअसल राजपुर रोड स्थित एक निजी होटल से यह सूचना आ रही थी की एक व्यक्ति जिसने कल होटल में कमरा लिया था, वह दरवाजा नहीं खोल रहा है जिसके चलते होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा खोलकर देखा तो वहां एक व्यक्ति मृत पड़ा हुआ था।
जिसके बाद होटल कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी सूचना मिलने के बाद ही पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करने में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृत व्यक्ति आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का बेटा बताया जा रहा है। जिसका नाम सिकंदर कलेर है। हालांकि, मौत की वजह अभी पता नहीं चल पाई है , पोस्टमार्टम करने के बाद ही यह स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि इस युवक की मौत कैसे हुई है। एसपी सिटी जूही मनराल ने बताया कि होटल के कमरे में एक शव मिलने की सूचना मिली थी जिसके चलते पुलिस टीम वहां पहुंची हालांकि प्रथम दृष्टया इसका अनुमान लगाना बहुत मुश्किल है कि किस वजह से इस युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद उसकी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ ही होटल कर्मचारियों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।
उत्तराखंड: देहरादून के होटल में मिला आम आदमी पार्टी के नेता के बेटे का शव, पुलिस में हड़कंप
बताया जा रहा है कि सिकंदर कलेर ने बुधवार की शाम को होटल में कमरा लिया था।
उसके बाद गुरुवार को जब कमरा नहीं खुला तो होटल स्टाफ ने दूसरी चाबी से कमरा खोला।
आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर का बेटा देहरादून के जाखन स्थित एक होटल में मृत मिला है। मृतक का नाम सिकंदर कलेर है।





