
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलो में बारिश का सिलसिला जारी है

अपने पिथौरागढ़ के अलग अलग हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है
तो बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ नाले में लगभग 18 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू हो पाई।
वही लामबगड़ में ही खचड़ा नाले के उफान पर आने से एक कार तालाब में समा गई। कार सवार लोग समय रहते कार से उतर गए थे। पुलिस की मदद से कार को निकाला जा सका।
पिथौरागढ़ में भारी बारिश के कारण जिले में 24 से अधिक सड़कें अभी बंद पड़ी हैं।
तो नदियो के उफनाने से किनारे रह रहे लोग सहमे हुए हैं। धारचूला के दर गांव में भारी बारिश के कारण तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए। प्रभावित परिवारों ने शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
भारी बारिश के कारण धारचूला विकासखंड के दर गांव के न्यू तोक में पूरन सिंह नेगी, परूली देवी और नवीन राम के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं
चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-घट्टाबगड़, तवाघाट-सोबला लंबे समय से दो से अधिक स्थानों पर बंद चल रही है। घट्टाबगड़-लिपूलेख और सोबला दर तिदांग सड़क भी कई स्थानों पर बंद हैं। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इन सड़कों के बंद होने से सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही सीमांत के लोग परेशान हैं। आईटीबीपी, एसएसबी, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के लोग पैदल चलकर मंजिल तक पहुंच रहे हैं। इधर थल-मुनस्यारी सड़क पर हरड़िया में लगातार मलबा आ रहा है।




