
आपको बता दे कि उत्तराखंड के राज्यपाल पद से बेबी रानी मौर्य ने 8 सितंबर को इस्तीफा दे दिया था।
गुरुवार को उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
उनके अलावा तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया, जबकि आरएन रवि तमिलनाडु के नए राज्यपाल होंगे।
राष्ट्रपति भवन से जारी एक आदेश में इन राज्यपालों के नाम की घोषणा की गई।
इसी तरह, असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह डेप्युटी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ भी रह चुके हैं। मिलिट्री ऑपरेशन के एडिशनल डायरेक्टर जनरल के रूप में वह चीन से जुड़े मामले को भी संभाल चुके हैं। महत्वपूर्ण सैन्य बैठकों के लिए वह सात बार चीन जा चुके हैं। उन्होंने दो विश्वविद्यालयों से एमफिल की डिग्री ली है।





