
उत्तरकाशी से विकासनगर जा रही बस खाई में गिरी, 15 की मौत!
दुःखद खबर है उत्तरकाशी से विकासनगर जा रही बस खाई में गिरी, अब तक जानकारी अनुसार 15 लोगो की मौत की दुःखद खबर आ रही है
आपको बता दे कि उत्तरकाशी के जानकीचट्टी से विकासनगर जा रही निजी कंपनी की बस डामटा के निकट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 15 लोगों की मौत की दुःखद खबर है!

उत्तरकाशी के जानकीचट्टी से विकासनगर जा रही निजी कंपनी की बस डामटा के निकट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 15 लोगों की मौत !, जबकि 13 यात्री घायल हैं। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
ये हादसा दोपहर करीब सवा बारह बजे हुआ। निजी कंपनी की बस सुबह जानकीचट्टी से बड़कोट हुए विकासनगर को जा रही थी। डामटा पहुंचने से तीन किलोमीटर पहले किमथात में चालक संतुलन खो बैठा और बस करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना पर डामटा और नौगांव पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया।
बताया जा रहा है कि गहरी खाई में गिरकर बस यमुना नदी के किनारे पहुंच गई। खाई से आठ शव निकाले गए। साथ ही कर्इ घायलों को बाहर निकालकर निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक घायल ने डामटा अस्पताल में दम तोड़ दिया।
संभावना है कि झाड़ियों में और लोग भी हो सकते हैं। वहीं, छह यात्रियों को हेलिकॉप्टर से जोलीग्रांट भेजा गया है, जबकि आठ को एंबुलेंस से दून अस्पताल रेफर किया गया है 





