
आपको बता दे कि उत्तराखंड में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। उत्तरकाशी के नौगांव में बस खाई में गिरने से कई यात्रियों के मरने की सूचना है।
ये हादसा करीब 12:30 बजे यमुनोत्री हाईवे पर डामटा क्षेत्र के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही राहत बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए थे
प़ुलिस सूत्रों के अनुसार हादसे में कई लोगों के मरने की आशंका हैं। आपको बता दे कि बस बड़कोट से विकासनगर जा रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
वहीं दूसरी तरफ बदरीनाथ हाईवे पर भी बस के साथ सेना के वाहन की भिडंत हो गई। इस दौरान बस चालक को हल्की चोट आई है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है।
वही आपको ये भी बता दे कि हाल ही में उत्तरकाशी में टैक्सी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत ह़ुई थी। वहीं पांच लोग घायल हो गए थे। हादसे में कृपाल सिंह, बनकोट गांव की दीपना देवी और एवं कृष्णा देवी ओर भेंगवालगांव की लक्ष्मी देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पुलम सिंह ने हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश ले जाते समय हवाईपट्टी पर ही दम तोड़ दिया।
वही अभी तक मालूम चला है कि उत्तरकाशी के जानकीचट्टी से विकासनगर जा रही निजी कंपनी की जो बस डामटा के निकट गहरी खाई में जा गिरी। उस बस में करीब 25 से अधिक लोग सवार बताए जा रहे हैं। अभी तक 12 घायलों को खाई से निकाल लिया गया है। घायलों में एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
ख़बर है कि बस सुबह जानकीचट्टी से बड़कोट होते हुए हुए विकासनगर को जा रही थी। डामटा पहुंचने से तीन किलोमीटर पहले किमथात में चालक संतुलन खो बैठा और बस करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस में करीब 25 से अधिक लोग सवार बातए जा रहे है ।
कोई अपडेट मिलती है तो जानकारी आप तक पहुँचायेगे








