
आपको बता दे कि देवभूमि का दक ओर लाल देश के लिए शहीद हो गए। आपको बता दे कि
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों की ओर से रविवार की देर शाम सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया गया और किए गए इस हमले में उत्तराखंड का एक जवान शहीद हो गया।
ख़बर है कि खटीमा के खेलड़िया निवासी चंद्रिका प्रसाद पुत्र बृजनंदन प्रसाद पुलवामा सकती में हुए अातंकी हमले में शहीद हो गए। यह खबर मिलने के बाद शहीद के घर पर कोहराम मचा हुवा है। जानकारी अनुसार देर रात तक शहीद का पार्थिव शरीर खटीमा पहुंच सकता है।
आपको बता दे कि दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों की ओर से रविवार देर शाम को सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया गया था। ज़िज़ हमले का डट कर जवाब भी दिया गया

आपको बता दे कि जिले के काकपोरा रेलवे स्टेशन के पास स्थित सीआरपीएफ कैंप को निशाना बनाकर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इसमें 183 बटालियन के हेड कांस्टेबल चंद्रिका प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
जिसके बाद उन्हें तत्काल पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।




