ध्यान दे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र जी के इलाज से जुडी सही ख़बर ये है गलत खबरें ना फैलाये


ध्यान दे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र जी के इलाज से जुडी सही ख़बर ये है
गलत खबरें ना फैलाये

 

देहरादून।
बता दे कि
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दून अस्पताल में रविवार को भर्ती कराया गया है।
जानकारी अनुसार उनको हल्का बुखार है और फेफड़ों में हल्का सा संक्रमण मिला है।
तो वही विशेषज्ञों डाक्टरों की टीम ने उनका उपचार शुरू कर दिया है
हम सभी जानते है कि
 मुख्यमंत्री जी बेटी और पत्नी के साथ 18 तारीख को कोरोना संक्रमित पाये गये थे। वही रविवार देर शाम हल्के बुखार की शिकायत पर उन्हें अस्पताल लाया गया।
यहां पर उनकी सीटी स्कैन जांच की गई तो उसमें उनके फेफड़ों में हल्का संक्रमण पाया गया है। जिसके बाद डाक्टरों ने उन्हें भर्ती की सलाह दी। उन्हें वीआईपी वार्ड में भर्ती कर रेमडीसिविर थैरेपी शुरू कर दी है। सीएम के डाक्टर डा. एनएस बिष्ट, कोरोना नोडल अधिकारी डा. अनुराग अग्रवाल, मेडिसन एचओडी डा. नारायणजीत सिंह की टीम सीएम का उपचार कर रही है।
वही डिप्टी एमएस डा. एनएस खत्री ने बताया कि हल्के बुखार के चलते उन्हें भर्ती किया गया है। बहुत माइल्ड फीवर है और माइनर इंफेक्शन है। घबराने जैसी कोई बात नहीं है। विशेषज्ञ डाक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया है। जल्द आराम लग जाएगा। ऑक्सीजन लेवल बहुत अच्छा है, ब्लड और ईसीजी की रिपोर्ट सामान्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here