
रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दून अस्पताल में भर्ती ,
बोलता उत्तराखंड का पूरा परिवार मुख्यमंत्री जी के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता है

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती है
बीती 18 दिसंबर को सीएम की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
जिसके बाद से वह होम आइसोलेशन में थे।
वे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी वर्चुअल शामिल हुए।
इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भी ऑनलाइन ही जुड़ रहे थे।
वही शनिवार से उन्हें हल्का बुखार था। जिस पर रविवार को दून अस्पताल में उनकी खून की जांच व सीटी स्कैन कराया गया।
जिसके बाद उन्हें एहतियातन भर्ती कर दिया गया है।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने सीएम के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की।
बता दें कि सीएम के अलावा उनकी पत्नी सुनीता रावत व बेटी कृति रावत भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सीएम के मीडिया कोऑरडिनेटर दर्शन सिंह रावत ने बताया कि उनके परिवार का स्वास्थ एकदम ठीक है और वह होम आइसोलेशन में हैं। सीएम त्रिवेंद्र जी को भी एहतियातन भर्ती किया गया है।
बोलता उत्तराखंड का पूरा परिवार मुख्यमंत्री जी के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता है





