
-कैदी HIV पॉजिटिव
हल्द्वानी/ उत्तराखंड
हल्द्वानी जेल प्रशासन में तब हड़कंप मच गया जब कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
औऱ एक साथ 16 कैदी HIV संक्रमित पाए गए चिंतित स्वास्थ्य महकमे ने कैदियों का इलाज शुरू कर दिया है। 16 HIV संक्रमित कैदियों में 15 पुरूष कैदी औऱ 1 महिला कैदी शामिल है, स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैदियों का इलाज उनकी पहचान को गोपनीय रखते हुए किया जा रहा है। इलाज के दौरान संक्रमितों के पोषण पर भी ध्यान दिया जा रहा है। हल्द्वानी उपकारागार अधीक्षक के अनुसार डॉक्टर से सलाह लेकर ही कैदियों को उपचार व इम्यूनिटी के लिए बेहतर भोजन दिया जा रहा है।






