भारतीय जनता पार्टी ने विधायक मुन्ना सिंह चौहान और खजानदास को पार्टी प्रवक्ता के पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर शादाब शम्स और राजेश कुमार को प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की संस्तुति के बाद शादाब शम्स देहरादून और राजेश कुमार यूएस नगर को नया प्रवक्ता बनाया गया है।

भाजपा ने कुल दस प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। जिसमें मंयक गुप्ता, विनय गोयल, सुरेश जोशी, विनय रूहेला, विपिन कंथोला, नवीन ठाकुर, प्रकाश रावत, विनोद सुयाल, शादाब शम्स और राजेश कुमार के नाम शामिल हैं। पार्टी ने इससे पहले विधायक मुन्ना सिंह चौहान और विधायक खजान दास को भी प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी थी लेकिन अब दोनों को ही इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here