बिग ब्रेकिंगः शाम 5 बजे पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण समारोह, मंत्री बाद में लेंगे शपथ..

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शाम 5 बजे राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. पुष्कर सिंह के बाकी मंत्री बाद में शपथ लेंगे. 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी शपथ लेंगे।

बता दें कि मंत्रियों की नाराजगी को लेकर पशोपेश में है बीजेपी आलाकमान मान मन्नोवल का दौर जारी है
आज मंत्रियों की नही होगी शपथ बाकी मंत्रियों को लेकर जल्द शपथ कार्यक्रम फिर रखा जाएगा।

बता दें कि सतपाल महाराज की नाराजगी के बीच धन सिंह रावत और स्वामी यतीश्वरानंद ने उनसे मुलाकात की है. बातचीत के बाद स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि सतपाल महाराज किसी से नाराज नहीं है. दोनों मंत्री उनसे औपचारिक मुलाकात करने आए थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here