
मुख्यमंत्री के शपथ को।लेकर बड़ा अपडेट अब सीएम के साथ सभी मंत्री भी लेंगे शपथ सभी पुराने मंत्री ही लेंगे शपथ नही बदलेगा कोई चेहरा लगता है नाराज मंत्रियों को मना लिया बीजेपी आलाकमान ने सुबोध उनियाल ने की पुष्टि।
10 साल में BJP ने उतारा सातवां मुख्यमंत्री
9 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आए उत्तराखंड में अब तक 10 मुख्यमंत्री बदल चुके हैं. भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों को राज्य में सरकार बनाने के लिए 10-10 साल का बराबर समय मिला है, जिसमें कांग्रेस ने तीन मुख्यमंत्री दिए, वहीं भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी के रूप में सातवां मुख्यमंत्री मैदान में उतारा है. BJP ने अपने पांच-पांच साल के दो शासनकाल में तीन-तीन मुख्यमंत्री बदले हैं.






