कर्णप्रयागः  भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य और उत्तराखंड के तेज तरार नेता सतीश लखेड़ा ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कोरोना से लड़ने के लिए मदद करने पर धन्यवाद किया है।  उन्होंने कहा कि मैं सांसद बलूनी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं कि मेरे अनुरोध पर उनके द्वारा 15 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कर्णप्रयाग- गैरसैंण क्षेत्र के चिकित्सालययों को प्रदान किये हैं। आज 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कोविड हॉस्पिटल सिमली, चमोली को प्रदान कर दिए गए हैं और पांच कंसंट्रेटर कल गैरसैण चिकित्सालय को भेंट किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि  कोरना काल में माननीय सांसद का यह सहयोग प्राणवायु देने वाला है। कर्णप्रयाग-गैरसैण क्षेत्र की जनता की ओर से माननीय का कोटि-कोटि आभार। इस अवसर पर नगर पालिका कर्णप्रयाग की आदरणीय चेयरमैन दंयती रतूड़ी, भारतीय जनता पार्टी कर्णप्रयाग नगर मंडल के अध्यक्ष नवीन नवानी, ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष धीरेंद्र भंडारी , मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद नेगी , पूर्व दुग्धसंघ अध्यक्ष धन सिंह नेगी, वरिष्ठ भाजपा नेता किशोरी प्रसाद रतूड़ी, भाजपा नेता एवं पार्षद सुभाष चमोली, युवा भाजपा नेता आशीष थपलियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट एवम मीडिया प्रभारी भाई हेंमत सेमवाल उपस्थित थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजीव शर्मा एवं कोविड हॉस्पिटल प्रभारी डॉ डीपी पुरोहित जी मौजूद रहे।

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here