पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने आगे आए मुख्यमंत्री धामी

पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने आगे आए मुख्यमंत्री धामी

mostbet

चंपावत में सड़क दुर्घटना पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर मानवीय नेतृत्व का उदाहरण पेश किया है। उनके निर्देश पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिवंगत शिवराम की पत्नी माया देवी को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की। जिलाधिकारी मनीष कुमार और जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने स्वयं परिवार से मिलकर सहायता सौंपी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। धामी सरकार की यह पहल न केवल पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि राज्य में हर जरूरतमंद के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here