आखिर क्यो बोले पूर्व सीएम हरीश रावत कल करूंगा सारे घटनाक्रम की चीर-फाड़… पढ़े रिपोर्ट

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के लिए सतपाल महाराज, धनखड़ सिंह, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत जैसे कई नेता दावेदार बताए जा रहे थे. जबकि पुष्कर सिंह धामी सीएम बनाए जाएंगे, जिनका कि कोई जिक्र नहीं हो कहा था.बीजेपी में तीन दिनों से जारी घटनाक्रम को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस  नेता हरीश रावत ने कहा कि ”भाजपा के मुख्यमंत्री चयन का सीन नाटकीय तरीके से समाप्त हुआ. कुछ लोगों के लिए अंगूर हमेशा-हमेशा के लिए खट्टे हो गए हैं.” रावत ने अपने इस बयान से मुख्यमंत्री पद के दावेदारों पर निशाना साधा है

हरदा बोले : भाजपा के CM चयन का सीन नाटकीय, मैं कल करुंगा सारे घटनाक्रम का  राजनैतिक चीर-फाड़ | Khabar Uttarakhand News

पूर्व सीएम हरीश रावत ने ट्वीट किया कि ”भाजपा के मुख्यमंत्री चयन का सीन नाटकीय तरीके से समाप्त हुआ. कुछ लोगों के लिए अंगूर हमेशा-हमेशा के लिए खट्टे हो गए हैं. खुशी है एक किसान के बेटे पुष्कर सिंह धामी जी राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं, उनको बहुत-बहुत बधाई. आज शुभकामना देने का दिन है. कल मैं इस सारे घटनाक्रम की राजनैतिक चीर-फाड़ करूंगा. मगर आज केवल-केवल पुष्कर धामी जी को बधाई देता हूं, उनके जीवन में यह बड़ा क्षण है.”

इससे पहले हरीश रावत ने कहा कि ”तीरथ सिंह जी को लेकर भाजपा नेतृत्व ने पहले से ही गंभीरता नहीं दिखाई. भाजपा के अन्दर जो क़ानूनी विशेषज्ञ हैं, किसी ने तो इस बात को इंगित किया होता कि मुख्यमंत्री का चुनाव लड़ना ज़रूरी है.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here