Home देश 10 साल की बच्ची का रेप फिर हत्या!

10 साल की बच्ची का रेप फिर हत्या!

बागपत (सचिन त्यागी) : उत्तरप्रदेश के खेकड़ा कस्बे मे 10 वर्षीय बच्ची की रेप कर हत्या कर दी गयी। जिससे पूरे कस्बे में सन्नाटा पसरा पड़ा है। वहीं शाम को युवा संगठन और व्यापारियों ने मिलकर नगर में कैंडल मार्च निकाला और पुलिस से हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गयी। बच्ची के हत्यारें के लिए फांसी की मांग को लेकर लोग सड़को पर उतरे और सरकार से ऐसे घिनौने काम करने वालों को सख़्त सजा दिये जाने की मांग रखते हुए दो मिनट का मौन भी किया।


गौरतलब है कि 10 वर्षीय बच्ची अपनी बहन के साथ दुकान के लिए गयी थी। तभी रास्ते में उस समय गायब हो गयी जब उसकी बहन ने उसको घर जाने के लिए बोल दिया और खुद स्कूल के लिए चली गयी। दो दिन बाद बच्ची का शव नगर के ही एक रिहायशी कालोनी में पड़ा मिला। बच्ची की गला दबाकर हत्या की गयी थी और उसके शव को बोरेे में बंद कर सड़क पर फैंक दिया गया था। लड़की के पिता ने बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने पर लिखवाई थी। पुलिस छानबीन कर ही रही थी कि बच्ची का शव बीती रात को बरामद किया गया। परिजनों का कहना है कि बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी हत्या की गयी है| वही नगर के लोगों में इस पूरे मामले को लेकर गहरा दुःख व्यक्त किया है। नगर के युवाओं और व्यापारियों ने मिलकर नगर में कैंडल मार्च निकाला और हाथो में तख्तियों लेकर बच्चों को न्याय की गुहार लगायी। युवाओं का कहना था कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये और उसको फांसी दी जाये। वही व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

इस मामले को लेकर एएसपी राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि कई टीमों को हत्या के मामले में लगाया गया है। सीओ वंदना शर्मा और वो खुद मामले को देख रहे है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जायेगा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser