पंचतत्व में विलीन हुए उत्तराखंड के वीर सपूत शहीद मंदीप, अंतिम विदाई को उमड़ा जन सैलाब, सीएम तीरथ ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज पौड़ी जिले के पोखड़ा ब्लॉक में पहुंचकर जम्मू कश्मीर की सरहद पर शहीद हुए राइफलमैन मंदीप सिंह नेगी के पार्थिव शरीर को भावहीन मन श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाते हुए उन्हें अंतिम विदाई देकर उनके बलिदान को याद किया बताते चले कि शहीद मंदीप नेगी 11 गढ़वाल राइफल का हिस्सा थे। जो कि सरहद पर राइफलमैन के पद पर देश को अपनी सेवाएं दे रहे थे 25 जून को उत्तराखण्ड वासियो को उनके शहीद होने की सूचना मिली जिस पर गांव में भी मातम पसर गया जबकि 23 वर्षीय की मंदीप की कुछ ही महीनों बाद शादी होनी थी और घर मे भी उनकी शादी की तैयारियां ही चल रही थी ।

mostbet

बताया जा रहा है कि सरहद पर तैनात मंदीप पर बिजली गिरने से वे सरहद पर शहीद हो गए वहीं आज सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई जिस पर सीएम तीरथ सिंह रावत भी शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल के साथ उनके गांव सकलोनी पहुंचे और यहां भावहीन मन से उन्हें अंतिम विदाई दी गई पंचतत्व में विलीन हुए शहीद मंदीप अपने परिवार का इकलौता चिराग थे उनके जाने के बाद परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है सीएम ने शहीद मंदीप को श्रद्धाजंलि देते हुए शहीद के परिवार से भी मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए हर सम्भव मदद का भरोसा भी दिया सीएम ने बताया की गांव तक पहुचने वाली सड़क को भी शहीद मंदीप सिंह नेगी के नाम से जाना जाए इसके लिये वे अपनी घोषणा कर रहे हैं । जबकि सड़क की हालत को भी जल्द सुधार लिया जाएगा।

सीएम ने बताया कि देश हित की सुरक्षा करना और देश के लिये शहीद हो जाना देश हित भावना को साफ दर्शाता है और ऐसे वीर सपूतों को वे नमन करते हैं जो देश हित मे अपने प्राण तक न्योछावर कर देते हैं वहीं शहीद को आम आदमी पार्टी के नेता दिग्मोहन नेगी समेत कांग्रेस नेता राजपाल बिष्ट केशर सिंह नेगी समेत कई नेताओं ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और अपनी भावनाओं को प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here