
उत्तराखंड : दुःखद हरिद्वार दर्शन करने आ रहा परिवार हो गया हादसे का शिकार, एक की मौत, तीन घायल

दुःखद ख़बर ये है कि आपको बता दे कि एक जम्मू का परिवार हरिद्वार दर्शन करने आ रहे थे तभी उस परिवार की कार उत्तराखंड के भगवानपुर में हादसे का शिकार हो गई। कारण बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से कार रोड किनारे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। ओर इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई दुःखद जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। वही सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जानकारी अनुसार जम्मू-कश्मीर के पुंछ निवासी रमेश शर्मा, उनकी पत्नी इंदु शर्मा, इंद्रपाल शर्मा और उनकी पत्नी सुषमा शर्मा कार से धर्म नगरी हरिद्वार मै दर्शन को आ रहे थे। वही बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे के आसपास कार चलाते समय रमेश शर्मा को झपकी आ गई ओर सिकंदरपुर केभगवानपुर-सहारनपुर लिंक रोड पर कार अचानक एक खंभे से टकराकर पलट गई। फिर इस सड़क हादसा को देख वहां से आने जाने वाले ने पुलिस को सूचना दी। तुरन्त ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को जैसे तैसे मुश्किल से बाहर निकाला। ओर इस दुखद हादसे में सुषमा शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रमेश, इंदु और इंद्रपाल घायल हो गए।
उसी समय तत्काल पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, एसओ संजीव थपलियाल ने मीडिया को बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई।
बहराल दुःखद हादसा है और बोलता उत्तराखंड आप अब से हाथ जोड़कर निवेदन करता है कि भले ही देर हो जाये कोई बात नही , जहा आपको पहुँचना है वहा कुछ देर बाद ही सही।पर आप यदि खुद गाड़ी चला रहे हो या आपका चालक या फिर जिस गाड़ी में आप सवारी कर रहे हो उसका चालक निवेदन करे आप उनसे की भाई नींद आ रही हो तो रुक जाओ ,कोई बात नही , पर गाड़ी मत चलाओ , खास कर तड़के सुबह 3 बजे से 6 बजे तक आप लोग भी सतर्क रहें, बडी यात्रा के दौरान , वो चालक है भगवान नही ,ध्यान खुद भी आप सब रखे कि एओ कितने समय से लगातार गाड़ी चला रहे है बिना ब्रेक के।
क्योकि इस प्रकार के हादसे आपकी जागरूकता ओर आपसी समन्वय से ही कम होंगे।




