उत्तराखंड : वापस घर आ रही थी बारात , एक कार खाई मै गिरी, दूल्हे के पिता की मौत दुःखद ,4 घायल!

आपको बता दे कि दुःखद खबर ये है कि उत्तराखंड के बागेश्वर में कांडा के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ओर इस घटना में दूल्हे के पिता की मौत हो गई है। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। जबकि एक गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बता दे कि आज यानी शनिवार की सुबह बागेश्वर जिला मुख्यालय से एक बरात की कार यूके 02 5754 वापस घर को जा रही थी। तभी कलना बैंड के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। ओर इस घटना में दूल्हे के पिता विनोद की मौत हो गई दुःखद

mostbet


इस दुखद घटना की खबर सुनते ही पूरे गांव में ओर आस पास के गाव कोहराम मच गया। बता दे कि बरात शुक्रवार की रात गोखुरी गांव से जिला मुख्यालय बागेश्वर आई थी। ओर ये बारात आज सुबह 6 बजे विदा हुई। फिर सुबह साढे़ आठ बजे कलना के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरी।
उस वाहन मैं  विनोद पंत पुत्र गोविंद बललभ पंत उम्र 58 साल निवासी गोखुरी कांडा की मृत्यु हो गयी है।  जबकि मोनिका पंत पत्नी अखिलेश पंत उम्र 25 साल निवासी गोखुरी कांडा को गंभीर घायल होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया है।

  1. वही  प्रेम प्रकाश जोशी पुत्र डीएन जोशी उम्र 50 साल निवासी गोखुरी कांडा, हेमा जोशी पत्नी रमेश जोशी उम्र 55 साल निवासी बाजपुर उधम सिंह नगर और विवान पंत पुत्र अखिलेश पंत उम्र 3 माह घायल हैं।
    इस दुःखद हादसे ने विवाह की खुशियां को मातम मै बदल दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here