
दुःखद ख़बर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से है जहा सोमवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि थल बाजार में वाहन से कुचलकर मासूम दो साल के बच्चे की मौत हो गई उफ़ दुःखद ।
को मीडिया को जानकारी मिली उसके अनुसार, तेज सिंह बसेड़ा का पुत्र रेयांश जिसकी उम्र महज 2 साल थी वे रेस्टोरेंट के बाहर खेल रहा था।
तभी अचानक वह खेलते समय सड़क पर आ गया
ओर दूसरी तरफ से आ रहे वाहन की चपेट में बुरी तरह स आ गया। जानकारी है कि वाहन चालक ने तेजी से ब्रेक लगाए भी लेकिन तब तक बच्चा टायर के बीच फंस गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं बच्चे की मौत से माता-पिता गहरे सदमे में है। आपको बता दे कि इसी साल इसी क्षेत्र मैं स्कूल की बस की चपेट में आकर एक नर्सरी के छात्र की मौत हो गई थी। वहीं, हल्द्वानी में भी स्कूल बस से उतर कर सड़क पार कर रहे छह साल के मासूम को टेंपो ने कुचल दिया था। दुःखद घटना है इस दर्द को माता पिता कभी भूल भी ना पाएंगे
तो कही माता पिता इस प्रकार हुई अचानक दुर्घटना की वजह से अलग अलग कारणों से खुद को कोसते भी ज़िंदगी भर रहेंगे।
बस बोलता उत्तराखंड आप से यही कहता है कि आपके मासूम तो मासूम उन्हें क्या मालूम कि वे खेलते खेलते कहा पहुच गए।इसलिए उन को जरा सा भी अकेला ना छोड़े। उन पर से अपनी नज़र ना हटाये
खास कर जब आप का बेटा सड़क के किनारे किसी होटल मैं , ग्राउंड, पार्क मैं , दुकान मैं, माल मैं आपके साथ हो या वही पर खेल रहा हो।





