
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी ने सोमवार को श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी से भेंट कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया।
इस भेंट के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी से प्रदेश में कृषि, बागवानी, स्वास्थ्य व पर्यटन विकास से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

साथ ही ये भी बताया कि सरकार इन सभी विषयों पर तेजी के साथ कार्य कर रही है और राज्य हित के लिए दूरगामी नीतियां बनी है जो धरातल पर काम भी कर रही है .

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र जी ने
श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी द्वारा उत्तराखंड मे चलाये जा रहे प्रदेश में कृषि, बागवानी, स्वास्थ्य व पर्यटन, व पलायान पर लगाम लगाने व विकास से सम्बन्धित विभिन्न विषयो पर चर्चा करते हुते कहा कि गुरु राम राय एजुकेशन मिशन, दरबार साहिब अलग अलग क्षेत्रों मैं कार्य कर रहा है जिसका लाभ उत्तराखंड की जनता को तो मिल ही रहा है , साथ ही हज़ारों लोगों को रोजगार भी मिशन दे रहा है। स्वास्थ्य , शिक्षा ,जैविक खेती , खेल और अन्य जन हित के विषय पर जो कार्य हो रहे है उसके लिए मिशन की पहल सराहनीय है।





