
आपके उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स अस्पताल में पहाड़ पुत्री उत्तरकाशी जिले की महिला ने आज एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है बधाई हो
वही आपको बता दे कि डॉक्टरों का कहना है कि चारों बच्चे सुरक्षित हैं

बता दे कि एम्स ऋषिकेश के गाइनी डिपार्टमेंट में भर्ती उत्तरकाशी निवासी महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। इन पहाड़ पुत्री महिला को उत्तरकाशी जिला के अस्पताल से दून अस्पताल रेफर किया गया था।
जिसके बाद हाई रिस्क केस होने के कारण महिला को बीते रविवार को एम्स रेफर कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गाइनी विभाग की डा. अनुपमा बहादुर की माने तो महिला का हिमोग्लोबिन काफी कम था ओर टीएसएच 13 था,

लिहाजा ऐसी स्थिति में डिलीवरी में नवजात शिशु आईसीयू नीकु की आवश्यकता पड़ सकती थी
लिहाजा अपने दून में यह सुविधा उपलब्ध न होने के कारण उन्हें एम्स भेजा गया था फिर अल्ट्रासाउंड के जरिए पता चला कि महिला के गर्भ में चार बच्चे हैं
जिसके बाद महिला को तीन यूनिट रक्त चढ़ाया साथ ही बच्चों के फेफड़ों की मैच्योरिटी के लिए महिला को इंजेक्शन भी लगाया गया था

फिर इसके बाद ऑपरेशन से शनिवार दोपहर महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया।
जिनमें दो लड़के व दो लड़कियां हैं। बधाई वही
चिकित्सकों के अनुसार सभी बच्चे स्वस्थ हैं। जिनका वजन 1.6 किग्रा., 1.5 किग्रा., 1.35 किग्रा. तथा 1.1 किग्रा. है। ओर सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि उन्हें वेंटीलेटर की आवश्यकता नहीं पड़ी ऊपर वाले तेरा धन्यवाद
आपको बता दे कि
हाई रिस्क केस होने की वजह से चिकित्सकों के दल में नवजात शिशु विभाग की विभागाध्यक्ष डा. श्रीपर्णा बासू व डा. पूनम व गाइनी विभाग की प्रमुख डा. जया चतुर्वेदी, डा. अनुपमा बहादुर व डा. राजलक्ष्मी मुंदरा शामिल थे आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद।







