
उत्तराखंड : बड़ी दुःखद ख़बर ड्यूटी जा रहे युवक को डंपर ने कुचला, मौत, शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम।
आपको बता दे कि दुःखद खबर ये है आज एक अनियंत्रित डंपर ने ड्यूटी पर जा रहे एक युवक को कुचल डाला वही इस दुःखद सूचना पर सहमे परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया दुःखद जानकारी मिली है कि पुलिस के समय पर न पहुंचने से उग्र हुए आस पास के लोगों ने मृतक का शव राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टेडियम के पास रखकर जाम भी लगाया
जब ये जाम लगा तो पुलिस भी परेशान हो गई और उनके हाथ पांव फूल गए उसी समय आनन-फानन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पर पहुंचे। ओर लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद ये जाम खुल सका
बता दे कि मानपुर निवासी संदीप महज 24 साल का था आज सुबह महुआखेड़ागंज स्थित फैक्ट्री में ड्यूटी के लिए घर से बाइक लेकर निकला था
ओर जैसे ही वह रामनगर रोड पहुंचा कि एक बाइस टायरा डंपर संख्या यूपी 21 सी एन 5319 ने उसे पीछे से कुचल दिया उफ दुःखद ख़बर है कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दर्दनाक तरीके से युवक को कुचलने के बाद डंपर चालक फरार हो गया वही कुछ लोगों ने डंपर का पीछा कर उसे धनोरी के पास रोक लिया लेकिन ड्राइवर भाग गया । परिजनों मैं जवान बेटे की मौत से कोहराम मचा हुवा है तो पुलिस अपनी आगे की कार्यवाही मैं जुटी हुई है।





