
ख़बर देहरादून से है जहा आईएसबीटी बस अड्डे में ख़बर के अनुसार महाप्रबंधन ऑफिस के अंदर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है वही इस सूचना पर थाना पटेलनगर पुलिस भी अर्जेंट मौके पर पहुंची और युवक को फंदे से नीचे उतारा ओर आगे की कार्यवाही की ख़बर है कि उत्तराखंड पुलिस द्वारा देहरादून निवासी उस युवक के परिजनों को भी इस दुःखद ख़बर से किया गया है।
जानकारी अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है।
आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। ओर पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मॉर्चरी भेजा जा चुका है ।
इससे पहले जानकारी मिली कि हरिद्वार में भी एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार अतुल गोस्वामी 30 साल पुत्र गंभीर किशोर निवासी इंदिरा विकास कॉलोनी सूखी नदी खड़खड़ी ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
जानकारी है कि परिवार में उसकी पत्नी और दो साल का बेटा है।
तो हरिद्वार में ही एक युवक ने टंकी से कूदकर आत्महत्या कर ली। ये घटना रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी की घटना है। पुलिस के अनुसार कॉलोनी निवासी सुनील कुमार 22 साल पुत्र रामपाल ने कॉलोनी में पानी की टंकी से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई दुःखद। आत्महत्या करने की तीन घटनाओं की दुःखद जानकारी मिलने से उनके परिवार मैं कोहराम मचा हुवा है।





