उत्तराखंड के चमोली मे आदमी पर भालू ने किया हमला चेहरे, हाथ और पांव में गहरे जख्म

उत्तराखंड के चमोली मे आदमी पर भालू ने किया हमला, बाल-बाल बचा


आपको बता दे कि उत्तराखंड के चमोली जिले के घाट विकास खंड के ग्राम लाखी के व्यक्ति पर सुबह जंगली भालू ने हमला कर दिया।
मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार दिनेश लाल आज सुबह अपने घर से सरपानी गांव में मजदूरी करने के लिए जा रहा था , तभी सुबह नौ बजे के आसपास माना तोक में घात लगाए बैठे भालू ने अचानक दिनेश पर हमला कर दिया।
जानकारी अनुसार दिनेश के चिल्लाने पर नजदीक में सरपानी गांव के हिम्मत सिंह ने हल्ला कर ग्रामीणों की मदद से भालू को भगाया। तब जाकर दिनेश को बचाया जा सका। दिनेश के चेहरे, हाथ और पांव में गहरे जख्म पड़े हैं उसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया गया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मीडिया को लांखी गांव के ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह फरस्वाण ने बताया कि दिनेश मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहा था।ओर जो दिनेश घायल हुवा है ऐसे मे
पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाना चाइए।
आपको बता दे कि पहाड़ो मैं लगातार बाघ व भालू का आतंक लगातार बढ़ रहा है जिससे पूरे उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के ग्रमीण आजकल परेशान है।

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here