
उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान 11 अक्टूबर को होने जा रहे हैं। कई प्रत्याशी अपनी जीत के लिए दावे कर रहे हैं तो कई प्रत्याशी अपनी जीत के लिए साम दाम दंड भेद की नीति भी अपना रहे हैं। लेकिन पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक के 14 गुमालगांव के जिला पंचायत सीट से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी पंकज जुगलान की जीत अभी से तय मानी जा रही है, स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक जहां युवा गांव और खेतीबाड़ी छोड़कर शहर की तरफ भाग रहे हैं तो दूसरी तरफ पंकज जुगलान, गांव और गांव के विकास के प्रति काफी सजग हैं, पिछले काफी सालों से पंकज जुगलान सरकार की उन योजनाओं की जानकारी गांव वालों को देते आये हैं जो कि आज के वक्त में काफि जरूरी है। 14 गुमालगांव के जिला पंचायत सीट से पंकज जुगलान के अलावा अन्य प्रत्याशी भी मैंदान में हैं लेकिन लहर पंकज जुगलान की तरफ जाती हुई साफ नजर आ रही है, और इस सब के पीछे उनके ओर पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत साफ नजर आती है , पार्टी कार्यकर्ता ओर चुनाव की कमान संभाले सुग्रीव द्विवेदी और जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ वेदप्रकाश कंडवाल का कहना है कि हम चुनाव मात्र जीतने के लिए नहीं बल्कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास में अपनी अग्रणी भागीदारी निभा सके उस दिशा में जनता का वोट के रूप में मार्गदर्शन चाहते हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं का यहां तक कहना है कि बस अब ये देखना बाकी होगा कि पंकज जुगलान कितने वोटों से जीतते हैं।





