
देहरादून के गुच्चुपानी में बहे दो लड़के, एक का शव बरामद, मसूरी मे कार खाई में गिरी, चार घायल। दुःखद
आज देहरादून के गुच्चुपानी पर्यटक स्थल में नहाते हुए दो लड़के बह गए। जिसमें से एक का शव देहरादून पुलिस ने बरामद कर लिया है दुःखद जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
जानकारी अनुसार आपदा कंट्रोल देहरादून द्वारा दी गई जानकारी है कि एसडीआरएफ की टीम लापता लड़के को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है ख़बर है कि दोनों लड़के चन्द्रोटी पुल के नीचे नदी में नहाते हुए तेज बहाव में बह गए। वहीं लापता लड़के का नाम सचिन पुंडीर बताया जा रहा है।


तो उधर मसूरी एलकेडी रोड बासा घाट के पास आज दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई इस कार में सवार चार लोगों मे से दो की हालत ख़बर लिखे जाने तक गम्भीर बताई जा रही है
जानकारी अनुसार घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से खाई से निकाला गया। चारों घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से मसूरी सिविल अस्पताल में भेजा गया है। यहां अभी सभी का इलाज किया जा रहा है।




