
ख़बर सुनकर हैरान हो जाओगे आप
क्योंकि दो पत्नी रखने वाले को मिलेगा अब इनाम, मकान भत्ता देगी उनकी सरकार
आखिर कहा को सरकार को लेना पड़ा फैसला, जानिए इस रिपोर्ट में?
आपको बता दे कि ये ख़बर सोशल मीडिया मै इतनी तेजी से वायरल हो रही है कि दो बीवी रखने वाले को मिलेगा इनाम और साथ में मकान भत्ता भी देगी सरकार।
ये ख़बर जानकारी अनुसार सूत्र बोल रहे है कि संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने दो बीवी रखने वाले लोगों को अतिरिक्त मकान भत्ता देने की घोषणा की है। आपको बता दे की जहा दो शादियां करना ज्यादातर देशों में भले ही सही न माना जाता हो, लेकिन दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं, जहां ऐसी शादियों को प्रोत्साहित किया जाता है। ख़बर है कि संयुक्त अरब अमीरात भी एक ऐसा ही देश है। वहां की सरकार ने दो बीवी रखने वाले लोगों को अतिरिक्त मकान भत्ता देने की घोषणा की है।
(खलीज टाइम्स) के अनुसार देश में अविवाहित लड़कियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार लोगों को दूसरी शादी करने को प्रोत्साहित करने के लिए यह स्कीम लेकर आई है। संयुक्त अरब अमीरात के बुनियादी ढांचा विकास मंत्री डॉ. अब्दुल्ला बेलहैफ अल नुईमी ने फेडरल नेशनल कौंसिंल के सत्र के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि दो बीवी रखने वाले सभी लोगों को शेख जायद हाउसिंग कार्यक्रम के तहत मकान भत्ता दिया जाएगा। असल में यह दूसरी बीवी के लिए मकान भत्ता होगा। यानी यह एक पत्नी वाले परिवार को पहले से मिल रहे मकान भत्ते के अतिरिक्त होगा।
मंत्री ने कहा, दूसरी बीवी के लिए भी उसी तरह के रहन-सहन की व्यवस्था होनी चाहिए, जैसा कि पहली बीवी के लिए होता है। उन्होंने कहा कि मकान भत्ता देने से लोग दूसरी शादी करने को प्रोत्साहित होंगे और संयुक्त अरब अमीरात में अविवाहित महिलाओं की संख्या घटेगी। मंत्रालय यह चाहता है कि दूसरी बीवी को भी पहले बीवी की तरह ही मकान मिले। गौरतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात में अविवाहित युवतियों की बढ़ती संख्या को लेकर एफएनसी के सदस्य चिंता जताते रहे हैं। कुछ सदस्यों ने तो यहां तक कहा था कि लोगों के दूसरी शादी न करने से देश पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इसके अलावा इसके सामाजिक निहितार्थ की भी चर्चा होती रही है।
बहराल बोलता उत्तराखंड इस ख़बर को सोशल मीडिया की खबरों से पढ़कर छाप रहा है ।यदि इस बारे मे जो भी आगे सही जानकरी मिलेगी वो भी आपसे साझा करेगा।







